शांति और विधि-व्यवस्था को लेकर डीएम-एसएसपी ने अधिकारियों संग की समीक्षा
शांति और विधि-व्यवस्था को लेकर डीएम-एसएसपी ने अधिकारियों संग की समीक्षा
शांति और विधि-व्यवस्था को लेकर डीएम-एसएसपी ने अधिकारियों संग की समीक्षा
दस्तक 7मीडिया ,दरभंगा /
जिलाधिकारी कौशल कुमार और वरीय पुलिस अधीक्षक जगुनाथ जला रेड्डी ने मंगलवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिले के सभी अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, अंचलाधिकारी, थाना प्रभारी एवं सर्किल इंस्पेक्टर के साथ कानून-व्यवस्था की विस्तृत समीक्षा की।
बैठक में जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि सभी थाना प्रभारी मतदान केंद्रों का भौतिक सत्यापन करें तथा बीएनएस की धारा 126 और बाउंड-डाउन कार्रवाई हेतु कैंप आयोजित करें। भलनरेबल मतदान केंद्रों की पहचान करने और नियमित क्षेत्रीय गश्ती सुनिश्चित करने का भी आदेश दिया गया।
एसएसपी ने सभी पदाधिकारियों को धारा 107 के नोटिस, बाउंड-डाउन, सीसीए-3 और वल्नरेबल मैपिंग पर कार्यवाही तेज करने के निर्देश दिए। उन्होंने थाना प्रभारियों को स्पष्ट कहा कि आर्म्स का सत्यापन शत-प्रतिशत किया जाए और सामाजिक व आपराधिक तत्वों पर कड़ी निगरानी रखी जाए।
दोनों अधिकारियों ने चेतावनी दी कि किसी भी प्रकार की विधि-व्यवस्था समस्या या अफवाह की स्थिति में त्वरित कार्रवाई की जाए और सूचना तुरंत वरीय अधिकारियों तक पहुंचाई जाए। लंबित मामलों का शीघ्र निष्पादन भी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
बैठक में अपर समाहर्ता (विधि-व्यवस्था) राकेश रंजन, सदर एसडीओ विकास कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी समेत सभी संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे।
नाली निर्माण अधूरा,महीनों से घर-दुकान बंद,घायल हुआ स्थानीय निवासी, पर्व-त्योहारों से पहले नाली निर्माण कार्य पूरा करायें प्रशासन: बिल्टू कुमार साह की जिलाधिकारी से माँग
दरभंगा में पीएम मोदी के 75वें जन्मदिन पर रक्तदान शिविर का होगा आयोजन,भाजपा के जिला स्तरीय पदाधिकारी ने इस संबंध में प्र.चिकित्सा पदाधिकारी को सौंपा ज्ञापन