जाले विधान सभा का गली कोना बन गया हे राजनीतिक रणक्षेत्र ,गली चौराहा पर यूट्यूबर का चर्चा जोरों पर ,अब तों दिग्गज भी हो गये आमने सामने।

दस्तक 7मीडिया ,सिंहबाड़ा /विजय ठाकुर 

जाले विधानसभा इन दिनों सुर्खियों में हे ,राजग और राजद दोनों पार्टियों के कार्यकर्ताओं में उमस बढ़ गई हे और यह इलाका राजनीतिक रणक्षेत्र बन गया हे। आरोप -प्रत्यारोप का दौर जारी हे। दोनों तरफ से प्राथमिकी भी दर्ज की गई हे। पहले प्राथमिकी में मंत्री जीवेश मिश्रा पर कई आरोप हे तों इसके बाद प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी यादव पर भी प्राथमिकी हो गई हे। एक तरफ इंडिया गठबंधन के सभी दल ,मंत्री जीवेश मिश्रा पर आरोप मढ़ रहें हे ,गिरफ्तारी की मांग कर रहें हे वहीं दूसरी तरफ एनडीए गठबंधन के नेता भी तेजस्वी पर आरोप गढ़ रहें हे।
मामला एक यूट्यूबर के सवालों से जुड़ा हे ,जो मंत्री और उनके सहयोगियों पर मारपीट का आरोप लगाया । आनन फानन में तेजस्वी यादव सिंहबाड़ा थाना पहुंच गये और प्राथमिकी दर्ज हो गई। इधर माई बहन योजना को लेकर तेजस्वी पर भी प्राथमिकी दर्ज होने की चर्चा हे।
अब परिस्थिति ऐसी हे दोनों पार्टी के स्थानीय नेता आमने सामने हे। पुलिस की परेशानी इन कारणों से बढ़ गई हे।
राजनीतिक द्वेष इस इलाकों में चरम पर हे ॥