कैमूर के दुर्गावती थाना क्षेत्र में महुअरिया ओवर ब्रिज के पास सोमवार देर रात एक बस और ट्रक की टक्कर हो गई। हादसे में मध्य प्रदेश के खरगोन जिले के महेशुआ निवासी महेश कुमार(50) की मौत हो गई। इस दुर्घटना में 10 अन्य यात्री घायल हुए।
बस में कुल 38 यात्री सवार थे। इनमें 14 महिलाएं और 24 पुरुष शामिल थे। सभी यात्री मध्य प्रदेश से बनारस होते हुए गया जा रहे थे। वे पितृपक्ष में मोक्ष प्राप्ति का अनुष्ठान करने की यात्रा पर थे।
अस्पताल में घायल का चल रहा इलाज।
दुर्घटना की सूचना मिलते ही दुर्गावती थाना पुलिस और NHAI की टीम मौके पर पहुंची। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है।
क्रेन की मदद से बस को सड़क किनारे हटाया
NHAI की पेट्रोलिंग टीम ने क्रेन की मदद से दुर्घटनाग्रस्त बस को सड़क किनारे हटाया। इससे यातायात सुचारू हो सका। सब इंस्पेक्टर अजीत कुमार के अनुसार, दुर्घटना उस समय हुई जब बस काशी से गया की ओर जा रही थी। अस्पताल में सभी घायलों की स्थिति पर नजर रखी जा रही है।
