सदर अंचल के अमीन ने वरीय पुलिस अधीक्षक से जान माल के सुरक्षा की लगाई गुहार ,कहा कि इससे सरकारी कार्य हो रहा हे प्रभावित।

दस्तक 7मीडिया ,दरभंगा /

सदर अंचल के अमीन ने वरीय पुलिस अधीक्षक को आवेदन देकर जान माल के सुरक्षा की गुहार लगाई हे ,अमीन ने कहा कि डर के कारण वे सरकारी कार्यों का ठीक से निर्वहन नहीं कर पा रहें हे इस कारण उन्हें सुरक्षा प्रदान करने की कृपा प्रदान की जाय।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सदर अंचल के अमीन अविनाश कुमार ने वरीय पुलिस अधीक्षक को आवेदन देकर कहा हे विगत दिनों जमीन की नापी करने गये थे लेकिन पानी और जल कुंभी रहने के कारण जमीन की नापी नहीं हो सकी इस कारण कबीरचक मुहल्ले के विष्णु यादव उर्फ बिशुन यादव के पुत्र राजेश यादव द्वारा पीटा गया ,गाली दिया गया ,और जान से मारने की धमकी दी गई ,जिसे लेकर थाना में प्राथमिकी 293/25दर्ज की गई हे।अमीन का कहना हे कि राजेश द्वारा धमकाए जाने के बाद उन्हें डर हे कि कोई अप्रिय घटना ना हो जाय क्यूंकि उसके द्वारा लगातार धमकी दी जा रही हे।