कटिहार अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद द्वारा 17 सितंबर को रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। तेरापंथ युवक परिषद स्थापना दिवस और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस को साथ में मनाते हुए समाज सेवा का संकल्प लेगा। रक्तदान शिविर जैन अतिथि भवन, कटिहार में आयोजित होगा। तेरापंथ युवक परिषद के जिलाध्यक्ष मनिस नहारा ने कहा कि रक्तदान मानवता का महायज्ञ है। रक्तदान के माध्यम से लोग सबसे बड़ा दान कर दूसरों की जान बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। जिला के सभी नागरिकों से अपील की है कि वे इस सेवा कार्य में बढ़-चढ़कर भाग लें और रक्तदान कर मानवता की सेवा करें।

पिछले वर्ष भी तेरापंथ युवक परिषद द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया था आयोजित संख्या में सुरक्षा बल के लोगों के साथ-साथ आम लोगों ने रक्तदान कर शिविर की सफलता में महत्वपूर्ण योगदान प्रदान किया था। कहा कि समय-समय पर रक्त की आवश्यकता पड़ती है और एक यूनिट रक्त लोगों की जान बचा सकता है। ऐसे में रक्तदान शिविर समाज में जागरूकता फैलाने का भी प्रयास है। शिविर में शामिल होकर लोग अपने कर्तव्य का पालन कर सकते हैं और जीवन बचाने में अपना योगदान दे सकते हैं।