जीवेश मिश्रा द्वारा पत्रकार से बदसलूकी की घटना पर वीआईपी (VIP) पार्टी ने की कड़ी निंदा,

दस्तक7मिडिया, अमीत झा, गौड़ा बौराम।

जीवेश मिश्रा द्वारा पत्रकार से बदसलूकी की घटना पर वीआईपी (VIP) पार्टी ने कड़ी निंदा की है। वीआईपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष साहनी ने इस घटना को एक गंभीर मुद्दा बताया और कहा कि पत्रकारों के साथ इस तरह का व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जाना चाहिए।
इस घटना के बाद संतोष साहनी ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से आग्रह किया है कि जीवेश मिश्रा से मंत्री पद से इस्तीफा लिया जाए।
यह घटना तब हुई जब पत्रकार ने बिहार सरकार के नगर विकास मंत्री जीवेश मिश्रा से सड़क की स्थिति के बारे में सवाल पूछा था। सवाल के जवाब में मंत्री ने पत्रकार के साथ दुर्व्यवहार किया।
इस घटना की निंदा करते हुए वीआईपी के प्रखंड अध्यक्ष राम भगत मुखिया,नरेश यादव, मो.अब्बास, महेश यादव, बबलू झा, सिंघेश्वर मुखिया, संतोष मुखिया और अशोक महतो सहित कई लोगों ने मंत्री के इस व्यवहार की कड़ी आलोचना की।