बिहार में चल रही कांग्रेस की अति पिछड़ा न्याय यात्रा सोमवार को अपने 13वें दिन कटिहार पहुंची। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम, प्रदेश प्रभारी कृष्णा अल्लावरु और संयोजक कुणाल बिहारी के नेतृत्व में चल रही इस यात्रा का जिले में कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुनील यादव ने आवासीय कार्यालय से हरी झंडी दिखाकर स्वागत किया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि यह कांग्रेस पार्टी की ऐतिहासिक पहल है।
जिसका उद्देश्य अति पिछड़ा वर्ग को राजनीतिक प्रतिनिधित्व और सामाजिक न्याय दिलाना है। यात्रा के तहत जिले के कदवा, बरारी, बलरामपुर, प्राणपुर और कटिहार विधानसभा क्षेत्रों में कर्पूरी चौपाल का आयोजन कर लोगों को जागरूक किया जाएगा। यात्रा संयोजक कुणाल बिहारी ने कहा कि कांग्रेस की सरकार बनने पर अत्याचार निवारण अधिनियम को और मजबूत किया जाएगा।
साथ ही, स्थानीय निकायों में अति पिछड़ों का आरक्षण 20% से बढ़ाकर 33% करने की पहल की जाएगी। उन्होंने घोषणा की कि कटिहार जिले में 20 अति पिछड़ा न्याय योद्धा तैयार किए जाएंगे, जिनका सीधा संवाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी से कराया जाएगा। इस यात्रा में 23 सदस्यीय टीम शामिल है। मौके पर गुलाब प्रसाद ठाकुर, मो० औरंगज़ेब, अखिलेश पोद्दार, सुबोध यादव, मो० इम्तियाजुल समेत कांग्रेस के कई नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कटिहार जिले के गेराबाड़ी के पास सड़क पर अचानक एक मवेशी सामने आ गया। मवेशी को बचाने में बाइक पर सवार दो लोग बुरी तरह से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने दोनों घायलों को जीएमसीएच पहुंचाया। दोनों घायलों का फिलहाल इलाज चल रहा हैं। घायलों की पहचान कटिहार मिरचाईबाड़ी के रहने वाले सदानंद प्रसाद एवं उनके बेटे संतोष कुमार हैं। घायल संतोष कुमार ने बताया कि वह अपने पिता को दिखाने के लिए गेराबाड़ी होते हुए पूर्णिया के लाइन बाजार डॉक्टर को दिखाने के लिए जा रहा था।
