21 सितंबर के राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन कार्यकर्ता सम्मेलन की तैयारी को लेकर कोर्थु में बैठक,

दस्तक7मिडिया, अलीनगर, दरभंगा।

21 सितंबर, 2025 को होने वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के सम्मेलन की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए सोमवार को अलीनगर विधानसभा क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। यह बैठक दोपहर 2 बजे रुचिघाट, कोर्थू स्थित ज्ञान गंगा एकेडमी में हुई। इस आयोजन का उद्देश्य आगामी विधानसभा चुनावों के लिए कार्यकर्ताओं में जोश भरना और जीत का लक्ष्य तय करना था।
बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष चंदन ठाकुर और विनोद मिश्र ने की, जबकि संचालन की जिम्मेदारी रामसागर विश्वकर्मा ने संभाली। बैठक में अलीनगर विधानसभा क्षेत्र के पंचायत, प्रखंड और जिला स्तर के पदाधिकारियों के साथ-साथ विभिन्न प्रकोष्ठों और मोर्चों के कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।
इस दौरान, भाजपा पूर्वी के जिलाध्यक्ष विनय पासवान ने सभी कार्यकर्ताओं को “मिशन 2025” के तहत जीत के लिए कमर कसने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि 21 सितंबर का सम्मेलन एनडीए की एकजुटता का प्रतीक होगा और सभी कार्यकर्ता इसे ऐतिहासिक बनाने का संकल्प लें।
जदयू जिलाध्यक्ष ईश्वर मंडल ने भी विनय पासवान की बात दोहराते हुए कहा कि यह सम्मेलन संगठन की मजबूती को दर्शाता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से इस आयोजन को सफल बनाने का आग्रह किया।
दरभंगा पूर्वी जिला भाजपा के महामंत्री संजय सिंह पप्पू ने सम्मेलन के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह अलीनगर की राजनीतिक और सामाजिक चेतना को एक नई दिशा देगा। उन्होंने कहा कि सम्मेलन के दौरान सरकार की उपलब्धियों और विकास कार्यों को जनता के बीच साझा किया जाएगा, जिससे गठबंधन की ताकत का संदेश पूरे क्षेत्र में फैलेगा। पप्पू जी ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के पूर्णिया दौरे के लिए आभार व्यक्त किया और कहा कि उनके नेतृत्व में विकास की गति से पूरे मिथिला क्षेत्र में नई संभावनाएं पैदा हुई हैं। बैठक में भाजपा जिला प्रभारी राजीव रंजन, उपाध्यक्ष श्रवण चौधरी, विधानसभा संयोजक सुजित चौधरी, प्रभारी राहुल कर्ण, जेडीयू नेता राजकुमार झा, प्रभाकर चौधरी, मुकेश सिंह, पंकज कंठ, रंजीत मिश्र, चंदन ठाकुर, पुरुषोत्तम झा, गंगा यादव, सुधीर सिंह, मनोज चौधरी, विनोद मिश्र, शंभु पासवान, संजय झा, और नीरज कर्ण समेत सैकड़ों की संख्या में एनडीए के कार्यकर्ता मौजूद थे। सभी ने मिलकर सम्मेलन को सफल बनाने का संकल्प लिया।