राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के कार्यकर्ता सम्मेलन को सफल बनाने के लिए बैठक का हुआ आयोजन,
सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य आगामी चुनाव के लिए कार्यकर्ताओं को संगठित और प्रोत्साहित करना
दस्तक7मिडिया,उत्तम सेनगुप्ता, दरभंगा।
गौड़ाबराम विधानसभा क्षेत्र में आगामी 20 सितंबर को राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) के एक महत्वपूर्ण कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम सफल बनाने को लेकर सोमवार को बिरौल प्रखंड के सुपौल रामनगर अवस्थित भाजपा पूर्वी के जिला महामंत्री शत्रुघ्न सहनी के निवास स्थान पर बैठक आयोजित की गई। जदयू के जिलाध्यक्ष की अध्यक्षता और भाजपा पूर्वी जिलाध्यक्ष विनय पासवान के सफल संचालन में, वक्ताओं ने अपने अपने विचार रखे। गौड़ा बौराम कि विधायक स्वर्णा सिंह, महिला मोर्चा के जिलाध्यक्ष ललिता झा सहित कई नेताओं ने 20 सितंबर को आयोजित इस कार्यक्रम में, कार्यकर्ताओं को दोपहर 11 बजे, कोठराम में आने के लिए सादर आमंत्रित किया गया है। मौके पर भाजपा के जिला प्रभारी राजीव रंजन, जदयू जिलाध्यक्ष इश्वर मंडल,जदयू के जिला उपाध्यक्ष संजीव कुमार झा, जदयू के जिला प्रभारी कमलनाथ भंडारी और जदयू विधानसभा प्रभारी राज किशोर साफी, भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष निभा देवी और भाजपा विस्तारक सुखेन्द्र झा, मणिकांत मिश्र, माधव चौधरी, महावीर सिंह, प्रवीण कुमार,काली प्रसाद साहू, सुरेश गुप्ता, संजय पासवान, निरंजन सिंह सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे। इस दौरान एनडीए कार्यकर्तागण आमंत्रण पत्र वितरण कार्य शुरू कर दिया है। इस सम्मेलन को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा गया। इस सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य आगामी चुनाव के लिए कार्यकर्ताओं को संगठित और प्रोत्साहित करना हो सकता है।
