गायघाट में विधानसभा चुनाव को लेकर DM-SSP ने की बैठक, सेक्टर अधिकारियों को दिए निर्देश, संवेदनशील बूथों पर रहेगी नजर

दस्तक 7मीडिया ,दीपक कुमार। गायघाट।

गायघाट में आगामी विधानसभा चुनाव 2025 की तैयारियों को लेकर सोमवार को प्रखंड सभागार में महत्वपूर्ण बैठक हुई। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी सुब्रत कुमार ने सभी कोषांगों की समीक्षा की। संवेदनशील बूथों पर नज़र रखने को कहा।कार्मिक कोषांग ने बताया कि चुनाव कार्य के लिए आवश्यक कर्मियो को कई आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।

आगामी बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को देखते हुए गायघाट ब्लॉक स्थित सभागार में जिलाधिकारी मुजफ्फरपुर एवम् वरीय पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरपुर द्वारा समीक्षा बैठक किया गया।

उक्त बैठक में संबंधित अधिकारियों को शांतिपूर्ण ढंग से विस चुनाव संपन्न कराने हेतु कई महत्वपूर्ण दिशा निर्देश दिया गया।

बैठक के दौरान उन्होंने कोषांगवार बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 को लेकर की जा रही तैयारियों के मद्देनज़र संबंधित कोषांग के नोडल पदाधिकारियों के कार्यों की प्रगति से अवगत हुए । उन्होंने सभी पदाधिकारियों से इलेक्शन मोड में रहने की बात कही और टीम वर्क पर जोर देने के निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि बिना टीम वर्क के चुनाव का सफल संचालन संभव नहीं है l ऐसे में आवश्यकता है कि सभी लोग एक साथ एकजुट होकर अपने-अपने दायित्वों का निर्वहन करें।