राजद महिला प्रकोष्ठ की बैठक,तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
राजद महिला प्रकोष्ठ की बैठक,तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
राजद महिला प्रकोष्ठ की बैठक,तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
दस्तक 7 मीडिया दरभंगा /
राष्ट्रीय जनता दल महिला जिला कार्यालय में एक अहम बैठक हुई,जिसकी अध्यक्षता महिला जिला अध्यक्ष यासमीन खातून ने की। इस बैठक में जिले के सभी प्रखंडों की महिला अध्यक्षों ने भाग लिया और आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर चर्चा की। बैठक में यासमीन खातून ने कहा कि अब समय आ गया है जब बिहार के मुख्यमंत्री की कुर्सी पर तेजस्वी यादव को बैठाना है। इसके लिए उन्होंने सभी महिला नेताओं को निर्देश दिया कि वे घर-घर जाकर महिलाओं को सरकारी योजनाओं— जैसे ‘माई-बहन-मां’ योजना,वृद्धा पेंशन,विधवा पेंशन और विकलांग पेंशन— की जानकारी दें और लोगों को तेजस्वी जी के समर्थन में जोड़ें। गौरा बौराम प्रखंड अध्यक्ष प्रीति कुमारी ने कहा कि वहाँ की मौजूदा विधायक स्वर्ण सिंह ने पिछले पाँच सालों में जनता के लिए कोई काम नहीं किया,जिससे लोगों में नाराज़गी है। उन्होंने कहा कि जनता अब बदलाव चाहती है और तेजस्वी जी के दवाई,कमाई,सिंचाई” जैसे मुद्दों से लोग प्रभावित हैं,खासकर युवा वर्ग उनके 17 महीने के काम को अच्छे से याद रखता है। बैठक में सुनीता देवी बहादुरपुर,शीला देवी अलीनगर,बीना देवी सिंहवाड़ा,पुनीता सिंह पंचायत अध्यक्ष,नूरजहाँ खातून तारडीह,जयदा खातून और आशा देवी समेत कई महिला कार्यकर्ता मौजूद थीं। सभी ने मिलकर संकल्प लिया कि वे पार्टी को मजबूत बनाने और तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री बनाने के लिए पूरी मेहनत करेंगी। यह बैठक महिलाओं की सक्रियता,जागरूकता और बदलाव की चाह का उदाहरण बनी।