जीएसटी बदलाव से किसानों,आम आदमी,मध्यम वर्ग को मिलेगा सीधा लाभ-अशोक नायक

दस्तक 7 मीडिया दरभंगा 

भाजपा के पूर्व जिला प्रवक्ता अशोक नायक ने कहा की देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के द्वारा जीएसटी के दरों में भारी कटौती करते हुए मध्यम एवं जन सामान्य वर्ग को बहुत बड़ा उपहार दिए हैं। इस ऐतिहासिक फैसला से दरों में कटौती के माध्यम से गरीब गुरबा,सूक्ष्म,मध्यम एवं लघु उद्योगों को विशेष रूप से लाभ मिलेगा। अब जीएसटी की सिर्फ दो दरें 5 प्रतिशत और 12 प्रतिशत मात्र होगी। किसानों को राहत देने के लिए स्प्रिं कलर,ड्रिप सिंचाई प्रणाली और कटाई मशीनरी जैसी कृषि मशीनरी पर जीएसटी दर 12 प्रतिशत से घटाकर 5 प्रतिशत कर दिया गया हैं। इस बदलाव से महगांई का दबाव कम करना और खपत को बढ़ावा देना हैं।रोटी,कपड़ा,दवा,बच्चों का स्टेशनरी सामान,साबुन और मकान के साथ साथ हर घर में रोजाना इस्तेमाल होने वाली वस्तु अब सस्ती होगी। इस ऐतिहासिक निर्णय पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को हार्दिक बधाई और शुभकामना देता हूं।