पत्रकार की पिटाई के आरोपी जीवेश मिश्र की हो गिरफ्तारी-माले

घटनास्थल पर पहुंचा माले नेताओं की टीम,

जिला में जगह जगह होगा जीवेश मिश्रा का पुतला दहन

दस्तक 7 मीडिया दरभंगा /

भाकपा माले जिला सचिव बैद्यनाथ यादव,वरिष्ठ नेता आर के सहनी,नेयाज अहमद ने संयुक्त रूप से वयान जारी कर नगर विकास मंत्री जीवेश मिश्रा के द्वारा विकास संबंधी सवाल पूछने वाले पत्रकार दिलीप सहनी पर जानलेवा हमला निंदनीय है और प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी प्रसाद यादव के दरभंगा आगमन पीड़ित पत्रकार को न्याय दिलाने में सिंहवारा थाना में एफ.आई.आर करवाने का पहल स्वागत योग्य है.आगे भी न्याय मिलने तक आंदोलन जारी.भाकपा माले जाले प्रखंड सचिव ललन पासवान,सरफराज अंसारी,सिंहवारा प्रखंड संयोजक सुरेंद्र पासवान,फैयाज अहमद,राजू पासवान के नेतृत्व में टीम राजो राम पट्टी गांव जाकर घायल पत्रकार दिलीप सहनी से मुलाक़ात कर न्याय की लड़ाई में एकजुटता व्यक्त किया। माले नेताओं ने मंत्री के संवेधानिक पदों पर रहते हुए अमर्यादित व्यवहार का जबाब जनता वोट की चोट से देगा। माले नेताओं ने घोषणा किया कि जिला भर में जिवेश मिश्रा का पुतला दहन किया जाएगा।