कैमूर के नुआंव थाना क्षेत्र से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। पंजरांव गांव के पास धर्मावती नदी में नहाने के दौरान 12 वर्षीय बच्चा डूब गया, जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान गुड्डू राम के पुत्र प्रिंस कुमार के रूप में हुई है।
दोस्तों के साथ नहाने गया था नदी जानकारी के अनुसार, सोमवार को प्रिंस अपने दोस्तों के साथ धर्मावती नदी में नहाने के लिए गया था। नहाते समय अचानक वह गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। उसके दोस्तों ने यह देखा तो तुरंत गांव जाकर घरवालों को खबर दी। परिजन पहुंचे तो हो चुकी थी देर सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों की मदद से बच्चे को ढूंढने की कोशिश की, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने उसका शव नदी से बाहर निकाला। शव का इंतजार करते परिजन।
शव का इंतजार करते परिजन। पूरे गांव में पसरा मातम मासूम बेटे की मौत से परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। दोस्तों के साथ खेलने और नहाने निकले प्रिंस की अचानक मौत ने पूरे गांव को सदमे में डाल दिया है। पुलिस ने शव को भेजा पोस्टमॉर्टम के लिए घटना की सूचना मिलने पर नुआंव थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने आवश्यक कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भभुआ सदर अस्पताल भेज दिया। फिलहाल पुलिस ने इसे असामयिक हादसा मानते हुए आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है। पोस्टमॉर्टम हाउस के बाहर खड़े परिजन।
पोस्टमॉर्टम हाउस के बाहर खड़े परिजन। बारिश में बढ़ा जलस्तर, बढ़ रही दुर्घटनाएं गौरतलब है कि मानसून के इस मौसम में नदियों और तालाबों में जलस्तर बढ़ने से डूबने की घटनाएं अक्सर सामने आती रहती हैं। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि नदियों व गहरे पानी के पास बच्चों को अकेले न जाने दें।
