जिलाधिकारी और वरीय पुलिस अधीक्षक ने नदी थाना उजुवा का किया विधिवत उद्घाटन।
दस्तक 7मीडिया बिरौल दरभंगा /उत्तम सेन गुप्ता
दरभंगा जिले के बिरौल अनुमंडल अंतर्गत नदी थाना उजुवा का आज विधिवत उद्घाटन जिलाधिकारी कौशल कुमार एवं वरीय पुलिस अधीक्षक जगुनाथ रेड्डी जला रेड्डी ने संयुक्त रूप से किया।
इस अवसर पर अनुमंडल पदाधिकारी बिरौल, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बिरौल, अंचलाधिकारी, स्थानीय जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी श्री कौशल कुमार ने कहा कि नदी थाना के आरंभ होने से क्षेत्र में विधि-व्यवस्था सुदृढ़ होगी तथा नागरिकों को त्वरित पुलिस सहायता उपलब्ध हो सकेगी।
वरीय पुलिस अधीक्षक श्री जगुनाथ रेड्डी जला रेड्डी ने कहा कि यह थाना क्षेत्र की भौगोलिक स्थिति एवं जनसुरक्षा की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने नए थानाध्यक्ष को जनसहयोग के साथ कर्तव्यपालन की सलाह देते हुए कहा कि यह थाना कानून-व्यवस्था को मजबूत करने और आम नागरिकों को अधिक सुरक्षित वातावरण प्रदान करने में अहम भूमिका निभाएगा।
इधर इस थाना का नंबर (9031827365)आवंटित किया गया हे।अंचल निरीक्षक का मोबाईल नंबर 9031827315एवं पुलिस अनुमंडल पदाधिकारी 9031827308हे।
