लहेरियासराय अवस्थित आदर्श मध्य विद्यालय में हिन्दी दिवस के अवसर पर भाषण प्रतियोगिता आयोजित ,बढ़ चढ़कर बच्चों और अभिभावकों ने लिया भाग।

दस्तक 7मीडिया दरभंगा /विधि संवाददाता
हिन्दी दिवस के अवसर पर आदर्श मध्य विद्यालय लहेरियासराय में रविवार को भाषण प्रतियोगिता आयोजित किया गया। इस अवसर पर सर्वप्रथम प्रधानाध्यापक संजीव कुमार मिश्रा ने 14 सितम्बर हिन्दी दिवस विशेष पर अपने सम्बोधन में कहा कि आज ही के दिन 14 सितम्बर 1949 को भारत की संविधान सभा ने देवनागरी लिपि में लिखी हिन्दी को भारत के आधिकारिक भाषा में शामिल किया था। वहीं भारत के प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू जी ने 1953 में 14 सितम्बर को पहली बार हिन्दी दिवस मनाने का निर्णय लिया। स्कूली बच्चों को सम्बोधित करते हुए श्री मिश्रा ने कहा कि हिंदी केवल हमारी भाषा नही बल्कि हमारी पहचान, और शान है। शिक्षक साजिद हसन ने कहा कि आज का दिन बहुत खास है क्योंकि यह दिन हमे अपनी भाषा के महत्व को समझने और अपनी विरासत को याद करने का अवसर देती है। वक्ताओं मे शिक्षक शकील अहमद, शिक्षक रश्मि प्रिया आदि ने भी अपने विचारों को साझा किया। हिन्दी दिवस समारोह में कक्षा 7 की छात्रा रानी कुमारी,नज्दा प्रवीण,सोनाक्षी कुमारी, कक्षा 6 की छात्रा दिव्या रानी और छात्र विकास कुमार, राहुल कुमार आदि ने भाषण प्रतियोगिता में भाग लिया।यह कार्यक्रम सप्ताह भर चलेगी। भाषण, लेख, निबंध, चित्रकारी प्रतियोगिता में प्रथम और द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को सप्ताहांत में पारितोषिक दी जायेगी।