भागलपुर में होम गार्ड भर्ती प्रक्रिया में देरी से कैंडिडेट्स में नाराजगी है। रविवार को सैकड़ों अभ्यर्थियों ने टीएनबी कॉलेज स्टेडियम में प्रदर्शन किया।
इस दौरान जमकर नारेबाजी की गई। जिले में 666 पदों पर नियुक्ति के लिए भर्ती प्रक्रिया 17 मई से 14 जून तक चली थी। फिजिकल टेस्ट होने के तीन महीने बाद भी मेरिट लिस्ट जारी नहीं हुआ है। अभ्यर्थियों का कहना है कि अन्य जिलों में सिर्फ मेरिट लिस्ट ही जारी नहीं हुआ है, कई जिलों में प्रशिक्षण भी पूरा होने वाला है। कार्यालय में पूछताछ करने पर डांट-फटकार कर भगा दिया जाता है। होमगार्ड भर्ती के लिए मेरिट लिस्ट जारी करने की मांग।
होमगार्ड भर्ती के लिए मेरिट लिस्ट जारी करने की मांग। जिलाधिकारी से मेरिट लिस्ट जारी करने की मांग प्रदर्शन में शामिल दीपक कुमार ने कहा कि हमलोग गरीब किसान परिवारों से आते हैं। रात-दिन मेहनत करते हैं। कड़ी मेहनत से इस मुकाम तक पहुंचे हैं। पता नहीं किसका होगा या नहीं होगा। कुछ क्लियर ही नहीं है। विभाग की उदासीनता से परेशान हैं। जिलाधिकारी से मेरिट लिस्ट जल्द से जल्द जारी करने की मांग है।
