वार्षिक शिविर के दौरान आग बुझाने के तरीके और यंत्रों की जानकारी दी।

 

एनसीस कैडेट्स बैठे हैं। सीतामढ़ी के सुरसंड नगर पंचायत सरयू उच्च विद्यालय में चल रहे एनसीसी के संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर में कैडेट्स को अग्निशमन की बारीकियां सिखाई गईं। शिविर के चौथे दिन अग्निशामक दल ने कैडेट्स को आग लगने के कारणों और उससे बचाव के उपायों की जानकारी दी। दल ने कैडेट्स को विभिन्न प्रकार के अग्निशामक यंत्रों के बारे में बताया। साथ ही आपातकालीन स्थिति में 101/102 नंबर डायल करने और आग पर काबू पाने के तरीके समझाए।

 

रघु कुमार यादव, रमेश कुमार, राहुल कुमार और सरोज अहमद ने सिलेंडर में लगी आग को बुझाने का लाइव डेमो दिया। आईजीबीसी के कैडेट्स ने अपने गीतों से माहौल को संगीतमय बना दिया। इस टीम का नेतृत्व बीएचएम सजन तमांग, सूबेदार विकाश राय, जीसीआई निधि और सीनियर अंडर ऑफिसर करणवीर महाराज कर रहे हैं।

 

कार्यक्रम 2 बिहार बटालियन एनसीसी मुजफ्फरपुर के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल के. चट्टोपाध्याय और कर्नल विक्रम अजीत सिंह के नेतृत्व में आयोजित किया गया। सूबेदार मेजर अश्विनी कुमार के निर्देशन में सतीश कुमार, प्रेम प्रकाश, उपेंद्र कुमार यादव, साजन कुमार और सोनू कुमार कार्यालय संबंधी कार्यों को संभाल रहे हैं।