शेर बिजुरिया गांव में पेड़ से लटकता नाबालिक का शव मिला, जांच में जुटी पुलिस।

दस्तक7मिडिया, बिरौल, दरभंगा।

दरभंगा जिले के बिरौल थाना क्षेत्र अंतर्गत शेर बिजुरिया गांव में एक बगीचे से 12 वर्षीय नाबालिग का शव पेड़ से लटका हुआ मिला। इस घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।
शाम को सूचना मिलते ही, एसडीपीओ प्रभाकर तिवारी के नेतृत्व में पुलिस टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुँची और मामले की जाँच शुरू कर दी। एसडीपीओ प्रभाकर तिवारी ने बताया कि मृतक की पहचान शेर बिजुरिया गांव के अमरेन्द्र मंडल के 12 वर्षीय पुत्र प्रदुमन के रूप में हुई है।
पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले कर पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया है। पुलिस के अनुसार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस इस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।