बौराम गांव में पशुपालक की नदी में डूबने से तब मौत हो गई जब परिवार को उनकी सबसे ज्यादा जरूरी थी
बौराम गांव में पशुपालक की नदी में डूबने से तब मौत हो गई जब परिवार को उनकी सबसे ज्यादा जरूरी थी
बौराम गांव में पशुपालक की नदी में डूबने से तब मौत हो गई जब परिवार को उनकी सबसे ज्यादा जरूरी थी
दस्तक7मिडिया, अमीत झा, गौड़ा बौराम।
गौड़ा बौराम प्रखंड के बौराम गांव में धोबियाही घाट पर एक दिन पहले एक दर्दनाक हादसा हुआ, जहां पशुपालक मुख्तार की नदी में डूबने से मौत हो गई। इस दुखद घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।
मृतक का शव जब पोस्टमार्टम के बाद वापस गांव लाया गया, तो चारों तरफ सन्नाटा पसर गया। गांव का हर व्यक्ति इस खबर से स्तब्ध था। मृतक अपने पीछे एक बड़ा परिवार छोड़ गए हैं, जिसमें उनके माता-पिता, पत्नी, दो बेटियां और तीन बेटे शामिल हैं। इस घटना ने पूरे परिवार को गहरा सदमा पहुंचाया है।
यह दुर्घटना ऐसे समय हुई है जब परिवार को उनकी सबसे ज्यादा जरूरत थी। मृतक के चले जाने से परिवार के सामने जीवन-यापन का संकट खड़ा हो गया है। इस दुख की घड़ी में पूरा गांव परिवार के साथ खड़ा है और उन्हें ढांढस बंधा रहा है।