भाजपा प्रवक्ता पर मारपीट की प्राथमिकी, अंचल अमीन के साथ मारपीट जान से मारने की धमकी,धमकीबाज नेता का अहंकार, सत्ता मेरा, मैं किसी से नहीं डरता
भाजपा प्रवक्ता पर मारपीट की प्राथमिकी, अंचल अमीन के साथ मारपीट जान से मारने की धमकी,धमकीबाज नेता का अहंकार, सत्ता मेरा, मैं किसी से नहीं डरता
भाजपा प्रवक्ता पर मारपीट की प्राथमिकी, अंचल अमीन के साथ मारपीट जान से मारने की धमकी,धमकीबाज नेता का अहंकार, सत्ता मेरा, मैं किसी से नहीं डरता
दस्तक 7मीडिया ,दरभंगा /
सदर दरभंगा में कार्यरत अंचल अमीन अविनाश कुमार ने स्थानीय निवासी राजेश रंजन यादव (कविचचक) के खिलाफ मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का गंभीर आरोप लगाया है। घटना का उल्लेख पीड़ित के द्वारा थाने में दर्ज शिकायत में किया गया है।
क्या हुआ : पीड़ित का बयान
अविनाश कुमार के अनुसार उन्हें अंचल कार्यालय के ज्ञापांक संख्या 3215 (दिनांक 21.07.2025) के संदर्भ में मौजा कविचचक के नया खेसरा नंबर 638 का नापी कार्य सौंपा गया था। 12 सितम्बर 2025 को माफी (नापी) स्थल पर पहुंचने पर उन्होंने देखा कि स्थल जलमग्न व जलकुंभी से भरा हुआ था। GPS फोटो लेकर वापस लौटते समय मौके पर उपस्थित राजेश रंजन यादव ने उन्हें रोका ,इसके बाद राजेश ने कथित रूप से उन्हें मारा, गालियाँ दीं और कहा कि “बिना मापी किए जाओगे तो मार दूंगा।” पीड़ित ने लिखा कि वे किसी तरह वहां से निकल पाए।
पीड़ित ने आगे बताया कि इससे पहले 03.09.2025 को कार्यालय के कर्मचारी राज किशोर ठाकुर के फोन से उन्हें धमकी और गाली दी गई थी, जिसमें कहा गया कि “वही आकर मार दूंगा — मैं बीजेपी का प्रवक्ता हूं, मुझे किसी का डर नहीं।”
कानूनी कार्रवाई
अविनाश कुमार की शिकायत के आधार पर सदर थाना में मामला संख्या 293/25 (दिनांक 12.9.25) दर्ज किया गया है। प्राथमिकी में धारा 126(2)/115(2)/132/351(2)/351 BNS का उल्लेख है। मामले की जांच SI Rajnath Rajek को सौंपी गई है। पीड़ित ने न्याय के साथ-साथ अपनी सुरक्षा की भी माँग की है और कहा है कि ऐसे हालात में वह कार्यालयीन कार्य करने में असमर्थ हैं।
स्थानीय प्रतिक्रिया व माँगें
शिकायत के आधार पर पीड़ित की आपबीती में न सिर्फ शारीरिक हमले का आरोप है, बल्कि सरकारी क़र्मचारी पर दबाव और धमकी का चिंताजनक संकेत भी है। पीड़ित ने कड़ी कार्रवाई और त्वरित सुरक्षा की माँग रखी है तथा दोषियों के विरुद्ध निष्पक्ष और शीघ्र जांच कर दंडात्मक कार्रवाई की उम्मीद जताई है।
राजेश यादव ने कहा कि सभी आरोप बेबुनियाद और निराधार हे।इधर सदर थानाध्यक्ष ने पूछने पर कहा कि प्राथमिकी दर्ज हुई हे ,न्यायसंगत कारवाई की जाएगी।