बिरौल के सहसराम गांव में बेखौफ अज्ञात अपराधियों ने एक युवक को मारी गोली, पुलिस के देख रेख में चल रहा है इलाज

दस्तक7मिडिया, बिरौल,दरभंगा।
बिहार के बिरौल थाना क्षेत्र के सहसराम गांव में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां बेखौफ अपराधियों ने राजा चौधरी नामक एक युवक को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। बताया जा रहा है कि यह घटना तब हुई जब बाइक सवार अपराधी वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए।
गोलीबारी में घायल राजा चौधरी को तुरंत स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से प्रथम हॉस्पिटल, बिरौल में भर्ती कराया गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने तत्परता दिखाते हुए उनके बायें पैर के जांघ में फंसी गोली को सफलतापूर्वक निकाल दिया। फिलहाल उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है और वे इलाज के बाद खतरे से बाहर हैं। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। बिरौल एसडीपीओ प्रभाकर तिवारी इस मामले को गंभीरता से लेते हुए थानाध्यक्ष को कई बिंदुओं पर गहराई से जांच करने का निर्देश दिया है। जिसका मॉनेटरिंग एसडीपीओ स्वयं कर रहे हैं। पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर अपराधियों की पहचान और जख्मी राजा चौधरी के इतिहास को भी खंगाल रही है। और स्थानीय लोगों से भी पूछताछ कर रही है।