मानसून महोत्सव स्वास्थ्य मेला में 2 हजार से अधिक मरीजों का मुफ्त इलाज
असाध्य रोगियों को मिली 3 महीने की दवा, कई पंचायतों से उमड़ी भीड़
दस्तक 7मीडिया ,दरभंगा /
हनुमाननगर प्रखंड के पंचोभ पंचायत में आयोजित “मानसून महोत्सव (स्वास्थ्य मेला)” ने हजारों लोगों को राहत पहुंचाई। पंचायत के मुखिया राजीव कुमार चौधरी के आवास पर लगे इस भव्य शिविर में 2 हजार से अधिक मरीजों का मुफ्त उपचार किया गया।
उद्घाटन
शिविर का उद्घाटन पूर्व मुखिया श्रीमती शैल देवी एवं संस्था के अध्यक्ष डॉ. संजीव कुमार चौधरी ने संयुक्त रूप से किया।
सेवाएं
• 8 सुपर स्पेशलिस्ट डॉक्टर, 6 लैब टेक्नीशियन, 11 कंपाउंडर और 19 स्वास्थ्यकर्मी लगे रहे।
• सैकड़ों असाध्य रोगियों को 3 महीने की मुफ्त दवा उपलब्ध कराई गई।
• अन्य मरीजों को पैथोलॉजिकल जांच व पुरावर्ती दवाएं दी गईं।
• हनुमाननगर, बहादुरपुर और सिंघवारा प्रखंड के लगभग दो दर्जन पंचायतों से लोग पहुंचे।
संस्था का उद्देश्य
मुखिया एवं संस्था के सचिव राजीव चौधरी ने कहा।
