दरभंगा में बाल विवाह समाप्त करने की वैश्विक मुहिम को मिला धार्मिक गुरुओं का समर्थन
दरभंगा में बाल विवाह समाप्त करने की वैश्विक मुहिम को मिला धार्मिक गुरुओं का समर्थन
दरभंगा में बाल विवाह समाप्त करने की वैश्विक मुहिम को मिला धार्मिक गुरुओं का समर्थन
दस्तक 7मीडिया ,दरभंगा /
एक्सेस टू जस्टिस फॉर चिल्ड्रेन के तत्वावधान में जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रेन अभियान के तहत कार्ड्स संस्थान द्वारा चल रहे वैश्विक अंतरधार्मिक अभियान (12–14 सितम्बर) के अंतर्गत शनिवार को श्यामा माई मंदिर परिसर में विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
न्यास समिति के सदस्य पंडित ताराकांत झा की अध्यक्षता और नारायण कुमार मजूमदार के संचालन में हुए इस कार्यक्रम में धार्मिक गुरुओं एवं समिति सदस्यों ने सर्वसम्मति से बाल विवाह उन्मूलन का संकल्प लिया। उपस्थित लोगों ने शपथ ली कि वे बाल विवाह प्रतिरोधक कानून का पालन करते हुए इसे रोकने में हरसंभव योगदान देंगे।
समुदायिक समाजिक कार्यकर्ता मनोहर कुमार झा ने बताया कि इस वैश्विक मुहिम में भारत समेत 42 देश शामिल हैं। यह प्रयास धार्मिक नेताओं की सक्रिय भागीदारी से और भी सशक्त होगा।
कार्यक्रम में सामाजिक कार्यकर्ता शिवगंगा देवी, रोहित कुमार सहित पंडित ताराकांत झा ने अनुयायियों को शपथ दिलाई कि न तो वे स्वयं बाल विवाह करेंगे और न ही ऐसे किसी आयोजन में भाग लेंगे। साथ ही, बाल विवाह की सूचना मिलने पर उसे रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाने का भी आश्वासन दिया गया।
मानसून महोत्सव स्वास्थ्य मेला में 2 हजार से अधिक मरीजों का मुफ्त इलाज असाध्य रोगियों को मिली 3 महीने की दवा, कई पंचायतों से उमड़ी भीड़
बीपीएससी परीक्षा का निरीक्षण: डीएम-एसएसपी ने केंद्रों की व्यवस्था पर जताया संतोष” “कदाचार मुक्त परीक्षा सुनिश्चित: जिलाधिकारी व वरीय पुलिस अधीक्षक ने संयुक्त भ्रमण कर केंद्रों का लिया जायजा”