वरीय पुलिस अधीक्षक दरभंगा ने की जनसुनवाई, शिकायतों पर सात दिन में कार्रवाई का निर्देश

दस्तक 7मीडिया /दरभंगा 

पुलिस कार्यालय, दरभंगा में आज आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में वरीय पुलिस अधीक्षक ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं और तत्काल समाधान सुनिश्चित करने के लिए संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए।

जनसुनवाई के क्रम में नगर पुलिस अधीक्षक दरभंगा/अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर से जुड़ा 01 मामला, अंचलाधिकारी सदर/सदर थाना से 01 मामला, अंचलाधिकारी बहादुरपुर/बहादुरपुर थाना से 01 मामला तथा पु.नि. प्रशुंजय कुमार/सदर थाना से जुड़ा 01 मामला आया। कुल मिलाकर 04 शिकायतें दर्ज हुईं।

एसएसपी ने सभी पदाधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि हर शिकायत का समाधान वैधानिक प्रक्रिया के तहत अधिकतम सात दिनों के अंदर किया जाए। उन्होंने पिछली जनसुनवाई में प्राप्त शिकायतों की प्रगति की भी समीक्षा की और समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने की हिदायत दी।

उन्होंने कहा कि जनसुनवाई का मुख्य उद्देश्य आम जनता की समस्याओं का शीघ्र और पारदर्शी समाधान करना है। यह प्रक्रिया निरंतर जारी रहेगी ताकि लोगों की आवाज सीधे पुलिस प्रशासन तक पहुंचे और उनकी समस्याओं का त्वरित निपटारा हो सके।