गायघाट में सरकारी स्कूल की किताबें कबाड़ी को बेच दी गईं, वीडियो वायरल,शिक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल, जिम्मेदार कौन?
गायघाट में सरकारी स्कूल की किताबें कबाड़ी को बेच दी गईं, वीडियो वायरल,शिक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल, जिम्मेदार कौन?
गायघाट में सरकारी स्कूल की किताबें कबाड़ी को बेच दी गईं, वीडियो वायरल,शिक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल, जिम्मेदार कौन?
दस्तक 7मीडिया ,दीपक कुमार, गायघाट।
गायघाट में शिक्षा विभाग की लापरवाही और भ्रष्टाचार का शर्मनाक चेहरा सामने आया है। सरकारी स्कूल की किताबें, जिन्हें बच्चों के हाथों में पहुंचना चाहिए था, कबाड़ के तराजू पर बिकती दिखीं। शुक्रवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो ने पूरे तंत्र की पोल खोल दी है।
वीडियो मधुरपट्टी स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय का बताया जा रहा है। फुटेज में साफ दिखता है कि कमरे के अंदर कबाड़ी बैठा है और तराजू पर किताबों की तौल हो रही है। यानि बच्चों का भविष्य गढ़ने वाली किताबें वजन के हिसाब से बेच दी गईं। वीडियो में मौजूद एक अन्य शख्स को लेकर संदेह है कि वह विद्यालय का शिक्षक है या कोई बाहरी व्यक्ति।
अब तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि ये किताबें किस सत्र की हैं, लेकिन सवाल बड़ा है — बच्चों तक न पहुँचकर आखिर ये किताबें कबाड़ी तक कैसे पहुँचीं? शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।
गांव के लोग पूछ रहे हैं:
क्या बच्चों की पढ़ाई का बजट कबाड़ में बिक रहा है? जिम्मेदार शिक्षक और पदाधिकारी कौन हैं?
क्या विभाग कार्रवाई करेगा या मामला रफा-दफा कर दिया जाएगा?
गायघाट में वायरल यह वीडियो शिक्षा व्यवस्था की सच्चाई उजागर करता है। अब देखना होगा कि प्रशासन इसे गंभीरता से लेता है या हमेशा की तरह लीपापोती होती है।हालांकि वायरल वीडियो की पुष्टि दस्तक 7मीडिया नहीं करता हे ॥जांच के बाद ही मामले से पर्दा उठेगा।