दरभंगा के सभी दस विधानसभा क्षेत्रों में मोबाइल डिमॉन्स्ट्रेशन वैन से धुआंधार प्रचार

दस्तक 7मीडिया ,दरभंगा /

आगामी बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 को लेकर जिले में मतदाताओं को जागरूक करने के लिए 10 मोबाइल डिमॉन्स्ट्रेशन वैन लगातार अभियान चला रही हैं।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी कौशल कुमार के निर्देश पर चलाए जा रहे इस महाअभियान के तहत जिले के सभी 3329 मतदान केंद्रों पर मतदाताओं को इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM) और वोटर वेरीफाएबल पेपर ऑडिट ट्रेल (VVPAT) की कार्यप्रणाली का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

प्रत्येक वैन के साथ मास्टर ट्रेनर एवं मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। मतदाताओं को हैंड्स-ऑन ट्रेनिंग के माध्यम से मतदान प्रक्रिया से परिचित कराया जा रहा है ताकि चुनाव के दिन उन्हें किसी प्रकार की कठिनाई न हो।

जिला प्रशासन का कहना है कि इस पहल से मतदाताओं में आत्मविश्वास बढ़ा है और वे निर्भय होकर लोकतांत्रिक अधिकार का प्रयोग करेंगे। यह अभियान न केवल मतदान प्रक्रिया को पारदर्शी और सरल बना रहा है, बल्कि लोकतंत्र को और भी मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।