वरीय पुलिस अधीक्षक, मुजफ्फरपुर के निर्देशानुसार संध्या में विभिन्न थाना/ओ0पी0 क्षेत्रों में अपराध नियंत्रण, कानून- व्यवस्था यातायात नियमों का पालन, पूर्ण शराबबंदी हेतु संदिग्ध व्यक्ति/ वाहनों की सघन चेकिंग अभियान चलायी जा रही है एवम् नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ जुर्माना तथा अन्य विधि सम्मत कार्रवाई की जा रही है। थाना प्रभारी साकेत सार्दुल ने बताया कि वरीय पुलिस अधीक्षक के दिशा निर्देश पर यह अभियान चलाया गया है। उन्होंने ड्यूटी पर नियुक्त जवानों को भी दिशा-निर्देश दिए। कहा कि सड़क दुर्घटनाओं को कम किया जा सकता है। इसके लिए यातायात नियमों का पालन कराया जाए। रात में जरूरी काम के लिए ही लोग वाहन चलाएं। नशे में वाहन चलाने वालों के विरुद्ध भी सख्त कार्रवाई होगी। इस अवसर पर बताया गया कि पुलिस के द्वारा मौके पर दुपहिया वाहन चालकों के कागजातों की जांच की गई। साथ ही वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने की हिदायत दी गई।अभियान लगातार चलाया जाएगा। इधर पुलिसिया कार्रवाई से बिना हेलमेट के वाहन चलाने वालो में हड़कंप देखा गया। मौके पर कई पुलिस अधिकारी उपस्थित थे। –