दरभंगा एसएसपी की तत्परता, बंद पड़ा टीओपी तुरंत हुआ चालू,नगर थाना से एक पुलिस पदाधिकारी को मिली जिम्मेदारी।

दस्तक 7मीडिया /गुड्डू राज 

दरभंगा के वरीय पुलिस अधीक्षक जगुनाथ  रेड्डी जलारेड्डी पुलिसिंग के मामले में किसी भी तरह की ढिलाई बर्दाश्त करने के मूड में नहीं हैं। मामला चाहे जो भी हो , बड़ा हो या छोटा, उनके संज्ञान में आते ही तुरंत कार्रवाई होती है।

ऐसा ही उदाहरण तब सामने आया जब दस्तक 7 मीडिया में यह खबर छपी कि नगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक टीओपी पिछले छह माह से बंद पड़ा है। खबर लगते ही एसएसपी ने तुरंत नगर थानाध्यक्ष को निर्देश दिया कि टीओपी को तत्काल सक्रिय किया जाए। आदेश मिलते ही नगर थानाध्यक्ष ने एक पुलिस पदाधिकारी की वहां प्रतिनियुक्ति कर दी। अब नवनियुक्त पदाधिकारी की जिम्मेदारी होगी कि शुभंकरपुर इलाके में गश्ती और निगरानी को बेहतर बनाएं।

एसएसपी जगुनाथ रेडडी जलारेडडी ने बातचीत में स्पष्ट किया कि शुभंकरपुर टीओपी समेत सभी इलाकों में प्रभावी गश्ती हो और अपराध पर अंकुश लगे इसके लिये वे प्रयासरत हे ,उन्होंने कहा कि कुछ समस्याएं हे लेकिन जल्द ही सभी समस्याओं को दूर कर लिया जाएगा।