छह माह से बंद हे शुभंकरपुर टीओपी, शराब माफियाओं का गढ़ बना इलाका,तीन नये थाने खोलने की तैयारी ,शुभंकरपुर टीओपी पर ताला।दों पुलिस पदाधिकारियों ने दी थी सेवा फिलहाल कौन ?

दस्तक 7मीडिया ,दरभंगा /गुड्डू राज 

जिले में जहां तीन नए थानों के खोलने की तैयारी की जा रही है, वहीं नगर थाना क्षेत्र का शुभंकरपुर टीओपी पिछले छह माह से बंद पड़ा है। इससे इलाके में शराब माफियाओं का दबदबा बढ़ गया है और स्थानीय लोगों का जीना दूभर हो गया है।

शराब माफियाओं का अड्डा बना इलाका

स्थानीय लोगों का कहना है कि शाम ढलते ही यहां शराब की होम डिलीवरी करने वालों की लाइन लग जाती है। हालात ऐसे हैं कि शरीफ लोग घर से निकलने में भी डर महसूस करते हैं। लोगों ने दस्तक 7 मीडिया टीम से शिकायत कर कहा कि टीओपी बंद होने के बाद अपराधियों का मनोबल बढ़ गया है।

पुलिस-शराब माफिया में झड़प के बाद बंद हुआ टीओपी

बताया जाता है कि टीओपी खुलने के बाद इलाके में अपराध पर काफी हद तक लगाम लगी थी। लेकिन कई बार पुलिस और शराब माफियाओं के बीच झड़प हुई। इसमें आम लोग भी फंसे। इसके बाद से पुलिस ने यहां से दूरी बना ली और टीओपी बंद कर दिया गया।

दो पदाधिकारियों ने दी सेवा, फिर छूटा प्रभार

शुभंकरपुर टीओपी 2022 में खोला गया था। 31 दिसंबर 2021 को पुअनि अखिलेश कुमार को इसका प्रभार मिला, जिन्होंने दिसंबर 2023 तक सेवा दी। इसके बाद पुअनि धर्मेंद्र कुमार हांसदा को जिम्मेदारी दी गई। कुछ महीने तक सेवा देने के बाद उनका स्थानांतरण दूसरे जिले में हो गया। इसके बाद से टीओपी पर कोई प्रभारी नहीं गया और ताला लटक गया।

पुलिस का बयान

नगर थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने स्वीकार किया कि टीओपी पर एक पुअनि की पोस्टिंग जरूर है, लेकिन बल उपलब्ध नहीं होने से वहां रहना जोखिम भरा है। उनका कहना है कि पहले एक मोटरसाइकिल वहां तैनात थी, जिसे नगर थाना मंगा लिया गया है।

सवालों के घेरे में पुलिस

स्थानीय लोगों का कहना है कि टीओपी खुलने के बाद उन्हें राहत मिली थी। लेकिन इसके बंद होने से शराब माफिया फिर से सक्रिय हो गए हैं। लोग मांग कर रहे हैं कि टीओपी को जल्द से जल्द फिर से संचालित किया जाए, ताकि इलाके में कानून-व्यवस्था दुरुस्त हो सके।