घनश्यामपुर थाने का ग्रामीण एसपी ने किया औचक निरीक्षण चुनाव को लेकर दिए सख्त निर्देश, अभिलेखों की गहन जाँच
घनश्यामपुर थाने का ग्रामीण एसपी ने किया औचक निरीक्षण चुनाव को लेकर दिए सख्त निर्देश, अभिलेखों की गहन जाँच
घनश्यामपुर थाने का गुरुवार को ग्रामीण एसपी ने किया औचक निरीक्षण, चुनाव को लेकर दिए सख्त निर्देश, अभिलेखों की गहन जाँच
दस्तक 7मीडिया गौड़ा बौराम ,अमित झा
ग्रामीण एसपी आलोक कुमार ने गुरुवार देर शाम घनश्यामपुर थाना का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान थाना परिसर की साफ-सफाई देखकर संतोष जताया। इसके साथ ही उन्होंने आगंतुक पंजी, केस डायरी, वारंट समेत सभी महत्वपूर्ण अभिलेखों की बारीकी से जाँच की और लंबित मामलों की समीक्षा की।
निरीक्षण के दौरान थाना में मौजूद पुलिस पदाधिकारी मिथिलेश सिंह, पीटीसी अवधेश महतो समेत अन्य पुलिसकर्मियों को अपराध नियंत्रण और विधि-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
थाना अध्यक्ष बलवंत कुमार को ग्रामीण क्षेत्रों में शांति-सुरक्षा बनाए रखने और विशेषकर आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए अतिरिक्त सतर्कता बरतने का आदेश दिया गया।
नदी में डूबने से 40 वर्षीय युवक की मौत, गौरा बौराम प्रखंड के बाथ गांव के पास हुआ हादसा
छह माह से बंद हे शुभंकरपुर टीओपी, शराब माफियाओं का गढ़ बना इलाका,तीन नये थाने खोलने की तैयारी ,शुभंकरपुर टीओपी पर ताला।दों पुलिस पदाधिकारियों ने दी थी सेवा फिलहाल कौन ?