राज्य महिला आयोग की सदस्य ने किया दरभंगा वन स्टॉप सेंटर का निरीक्षण, महिला सुरक्षा, सम्मान और अधिकारों पर जीरो टॉलरेंस : आयोग
राज्य महिला आयोग की सदस्य ने किया दरभंगा वन स्टॉप सेंटर का निरीक्षण, महिला सुरक्षा, सम्मान और अधिकारों पर जीरो टॉलरेंस : आयोग
राज्य महिला आयोग की सदस्य ने किया दरभंगा वन स्टॉप सेंटर का निरीक्षण,
महिला सुरक्षा, सम्मान और अधिकारों पर जीरो टॉलरेंस : आयोग
दस्तक 7मीडिया ,दरभंगा
राज्य महिला आयोग की सदस्य श्रीमती सजल झा ने दरभंगा वन स्टॉप सेंटर का निरीक्षण किया और महिला सुरक्षा एवं अधिकारों को लेकर स्पष्ट संदेश दिया कि “महिलाओं के सम्मान और सुरक्षा पर कोई समझौता नहीं किया जाएगा।”
निरीक्षण के दौरान आयोग ने हाल ही में आए महिला उत्पीड़न, घरेलू हिंसा और कार्यस्थल पर लैंगिक उत्पीड़न से जुड़े मामलों की गंभीर समीक्षा की। सभी थाने व विभागों को महिला हेल्प डेस्क को 24×7 सक्रिय करने का निर्देश दिया गया।
आयोग ने चेतावनी दी कि प्रत्येक संस्थान को POSH Act का सख्ती से पालन करना होगा, अन्यथा कठोर कार्रवाई होगी। वहीं, झूठे मामलों में निर्दोष लोगों को बचाने के लिए निष्पक्ष जांच कर रिपोर्ट न्यायालय को भेजी जाएगी।
सदस्या श्रीमती झा ने बताया कि आयोग जागरूकता अभियान चलाएगा, जिसमें गांव से लेकर कॉलेज तक कार्यशालाएँ और सेमिनार होंगे। साथ ही, किसी भी पीड़िता को त्वरित कानूनी सलाह, परामर्श और अस्थायी आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।
निरीक्षण के बाद आयोग सदस्य ने वन स्टॉप सेंटर की कार्यप्रणाली पर संतोष जताया।
अपील करते हुए आयोग ने कहा –
• किसी भी महिला उत्पीड़न की तुरंत सूचना पुलिस या आयोग को दें।
• महिलाओं के प्रति सम्मान और सहयोग की भावना विकसित करें।
• शैक्षणिक संस्थान और कार्यस्थल महिलाओं को सुरक्षित व समान अवसर दें।
बैठक में जिला सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी, थाना प्रभारी और केंद्र प्रशासक उपस्थित रहे।
सुपौल में सर्राफ ज्वेलर्स से 25 लाख की चोरी:राघोपुर थाना से 500 मीटर दूर वारदात, 5 दिन पहले खुला था शोरूम।
एक सिपाही ,सब पर भारी ?कुछ तों बात हे मधुबनी जिला में तैनात चर्चित सिपाही हरि ॐ शरणम और विकास में।अब तों मधुबनी जिला के आला पुलिस पदाधिकारियों पर उठ रहे सवाल,सवाल यही कि कैसे वर्षों से जमे हे पुलिसकर्मी, मुख्यालय के आदेश को भी दिखा देते हे ठेंगा।