एसएसपी ने किया सिमरी थाना का औचक निरीक्षण

दस्तक 7मीडिया ,सिंहवाड़ा /

गुरुवार को दरभंगा के एसएसपी जगुनाथ रेड्डी ने सिमरी थाना का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाने के दागी पंजी, आपराधिक पंजी, जेल से छूटे अपराधियों की पंजी, दैनिक पंजी, ओडी पंजी, गुंडा पंजी , सहित अन्य पंजियों का बारीकी से जांच कर थाना अध्यक्ष अरविंद कुमार सहित पुलिस पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए वही निरीक्षण के क्रम में इन्होंने लंबित कांडो का त्वरित निष्पादन के लिए निर्देश दिए। वही उन्होंने विश्वकर्मा पूजा आगामी दुर्गा पूजा में विधि व्यवस्था को संधारित करने के लिए आवश्यक निर्देश इश्तहार कुर्की पंजी की समीक्षा कर पंद्रह दिन के अंदर तामिला करने थाना की साफ़ सफ़ाई सुसज्जित ढंग से रख रखाव का निर्देश दिए मौके पर थाना के सभी पुलिस अधिकारी मौजूद थे