विधानसभा चुनाव से पहले बिहार के लोगों को एक नए एयरपोर्ट की सौगात मिलने जा रही है, जिससे लोगों को भायदा होगा।

 बिहार विधानसभा चुनाव से पहले केंद्र सरकार लगातार बिहारवासियों को बड़ी-बड़ी सौगात दे रही है। कभी वंंदे भारत ट्रेन, तो कभी अमृत भारत ट्रेन, लगातार सौगाते मिल रही है। वहीं अब बिहार के लोगों को एक नए एयरपोर्ट की सौगात मिलने जा रही है, जिससे राज्य के कई जिलों को जबरदस्त फायदा होने की उम्मीद है। इसके अलावा कटिहार, अररिया समेत कई जिलों का कायाकल्प तो होगा कि साथ ही रोजगार में भी जबरदस्त बढ़ोतरी की उम्मीद है। बता दें कि पूर्णिया एयरपोर्ट  से अन्य कई एयरपोर्ट के लिए टिकट बुकिंग प्रक्रिया शुरू हो गई है, और खुद पीएम मोदी इसका उद्घाटन करेंगे। चलिए आपको बताते है इससे जुड़ी सभी अहम जानकारी।

बिहार को मिलेगी एक और नई एयरपोर्ट की सौगात

बता दें कि बिहार को एक और नया एयरपोर्ट मिलने जा रहा है, जिससे सीमांचल को जबरदस्त फायदा होने की उम्मीद है। हम बात कर रहे है पूर्णिया एयरपोर्ट  की, जिसका उद्घाटन खुद पीएम मोदी द्वारा किया जाएगा। मालूम हो कि बीते कुछ महीने में पीएम मोदी कई बार बिहार आ चुके है, और हर बार वह बिहारवासियों की नई नई सौगाते दे रहे है। पूर्णिया एयरपोर्ट के निर्माण होने से पूर्णिया के विकास को नई गति मिलेगी और यह एयरपोर्ट पूरे उत्तर बिहार के विकास की उड़ान का प्रतीक बनने जा रहा है। इससे कई जिलों को जबरदस्त फायदा होने की उम्मीद है, और कनेक्टिविटी भी बढ़ जाएगी।

पूर्णिया एयरपोर्ट शुरू होने से कटिहार, अररिया समेत इन जिलों को होगा फायदा

अगर पूर्णिया की बात करें तो ये सीमांचल का एक प्रमुख जिला है। पूर्णिया एयरपोर्ट  के शुरू होने के बाद पूर्णिया, किशनगंज, फारबीसगंज, सुपौल, मधेपुरा में रहने वाले लोग आसानी से सफर कर सकेंगे। इसके अलावा नेपाल की सीमा से सटे वीरपुर, सिमराही के लोगों को जबरदस्त फायदा होने की उम्मीद है, पहले उन्हें फ्लाइट पकड़ने के लिए दरभंगा या बागडोगरा एयरपोर्ट जाना होता था, जिसमे करीब 4 घंटे का समय लगता था, लेकिन इस एरपोर्ट के शुरू होने से लोगों का पैसा तो बचेगा ही, साथ ही उनका समय भी बचेगा।

पूर्णिया एयरपोर्ट शुरू होने के बाद रोजगार में भी आएगी तेजी

बता दें कि पूर्णिया एयरपोर्ट  शुरू होने के बाद लोगों को तो फायदा तो होगा कि साथ ही रोजगार के अवसर भी पैदा होंगे। एयरपोर्ट के आसपास होटल, रेस्टोरेंट, बस अड्डा, समेत कई चीजों को खोला जाएगा, जिससे लोगों को रोजगार मिलेगा। इसके अलावा ऑटो, टैक्सी, बसों का भी बड़ी संख्या में संचालन शुरू होगा, जिससे आसपास के जिले के लोगों को रोजगार मिलने की उम्मीद है। यह कहना गलत नहीं होगा कि बिहार में लगातार विकास हो रहा है।