भाजयुमो दरभंगा पूर्वी का ‘युवा शंखनाद’युवाओं को समाज के विकास और संगठन को मजबूत करने, एकजुट होने, शिक्षित बनने और कर्मठता से काम करने का दिया गया संदेश

दस्तक7मिडिया, बिरौल, दरभंगा।
बिरौल प्रखंड के पोखराम स्थित भाजपा (पूर्वी) के जिला उपाध्यक्ष श्रवण चौधरी के आवास पर भाजयुमो (भारतीय जनता युवा मोर्चा) की एक महत्वपूर्ण बैठक हुई। इस बैठक को ‘युवा शंखनाद’ का नाम दिया गया। बैठक की अध्यक्षता भाजयुमो के जिला प्रभारी अशोक कुशवाहा ने की, जिन्होंने युवाओं को समाज के विकास और संगठन को मजबूत करने के लिए एकजुट होने, शिक्षित बनने और कर्मठता से काम करने का संदेश दिया।
इस अवसर पर, भाजयुमो दरभंगा पूर्वी के जिलाध्यक्ष नीरज चौधरी ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान किया। उन्होंने भाजयुमो के जिला उपाध्यक्ष रंजीत झा (लक्ष्मण) सहित अन्य सभी पदाधिकारियों को मिथिला की पारंपरिक रीति-रिवाज के अनुसार पाग और चादर भेंट कर सम्मानित किया।
बैठक में आगामी 20 सितंबर को होने वाली गोवा के मुख्यमंत्री की जनसभा को लेकर भी चर्चा हुई। सभी कार्यकर्ताओं से इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शामिल होने का आह्वान किया गया ताकि सभा को सफल बनाया जा सके।
इस बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष (पूर्वी) विनय पासवान, भाजपा जिला उपाध्यक्ष (पूर्वी) श्रवण चौधरी, मंडल अध्यक्ष (भाजयुमो) मनोज शर्मा, भाजयुमो के प्रखंड संयोजक नरेश राम, अजय पासवान और कई नवनियुक्त पदाधिकारियों समेत दर्जनों कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया।