सुमन जी बने विधि प्रकोष्ट के संयोजक ,भाजपा के जिलाध्यक्ष ने दी यह जिम्मेदारी।
दस्तक 7मीडिया दरभंगा./विधि संवाददाता,
व्यवहार न्यायालय दरभंगा के अधिवक्ता विष्णुकांत चौधरी ‘सुमनजी’ को भाजपा जिला अध्यक्ष आदित्य नारायण चौधरी ‘मन्ना’ ने पुनः दरभंगा भाजपा जिला विधि प्रकोष्ठ का संयोजक मनोनीत किया है।इनके मनोनयन पर जिला विधिक प्रकोष्ठ के पूर्व संयोजक अमरनाथ झा व अधिवक्ता गौरी शंकर चौधरी की अध्यक्षता में बार एसोसिएशन भवन में सम्मान समारोह आयोजित की गई।अधिवक्ताओं ने श्री चौधरी को पुष्प की माला पहनाकर सम्मानित किया.। अधिवक्ताओं ने श्री चौधरी के पुनः मनोनयन पर प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल जी, प्रदेश संगठन महामंत्री भिखूभाई दलसाणिया जी
पुष्प की माला पहनाकर किया सम्मानित

प्रदेश संयोजक विंध्यांचल राय जी एवं जिलाध्यक्ष आदित्य नारायण चौधरी ‘मन्ना’ को धन्यवाद ज्ञापित किया है.। अधिवक्ता वक्ताओं ने कहा कि लगातार दूसरे वर्ष संगठन व पार्टी के प्रति समर्पण को देखते हुए श्री चौधरी को पार्टी ने दायित्व दिया है.। श्री चौधरी के मनोयन पर अधिवक्ताओं ने कहा कि श्री चौधरी के मनोनयन से संगठन और अधिक मजबूत होगी।दूसरे बार दायित्व मिलने पर श्री चौधरी ने कहा कि पार्टी ने जो दायित्व दिया है उसे पूरी निष्ठा से निर्वहन करेंगे। . पार्टी के विस्तार और विकास के लिए हमेशा ईमानदारी पूर्वक कार्य निर्वहन के लिए तत्पर रहेंगे। .
विदित हो कि हायाघाट प्रखंड के आनंदपुर सहोड़ा पंचायत के सहोड़ा गांव निवासी वरीय अधिवक्ता सह जनसंघ कार्यकाल से संघ के कार्यकर्ता वरीय अधिवक्ता स्वर्गीय सियाराम चौधरी के पुत्र विष्णुकांत चौधरी ‘सुमनजी’ वर्ष 2006 से दरभंगा व्यवहार न्यायालय में वकालत पेशा से जुड़े हुए हैं। . वे इससे पूर्व विधि प्रकोष्ठ के संयोजक पद पर कार्य कर चुके हैं। इस . अवसर पर अधिवक्ता राम उदित झा, संजीव कुमार, युगल किशोर मिश्र, संजीव कुमार चौधरी, सुधीर कुमार, ऋषिकेश कुमार ठाकुर, मोहम्मद खलीलुल्लाह, मुकुंद मिश्र, सरोज कुमार, आशुतोष कुमर, मनीष कुमार सिन्हा, राखी कुमारी सहित दर्जनों अधिवक्ताओं ने नवमनोनीत संयोजक श्री चौधरी को वधाई दिया है.