परिषदन में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष पाठक ने प्रेसवार्ता की। उन्होंने कहा कि जीएसटी काउंसिल की 56 वीं बैठक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में संपन्न हुई।

जिसमे बहुत से स्लैब जिनको कम करके सामान्य वर्ग के लोगों को राहत देने का कार्य किया गया है। देश में जो मध्यम परिवार से आते हैं, जो गरीब हैं उनको भी इस जीएसटी से फायदा होने वाला है। ऐसे सभी लोगों को राहत देने का काम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत सरकार ने किया है। जीएसटी के आने के बाद से पूरे भारत भर में अर्थव्यवस्था में एक प्रकार से पारदर्शी है।

एक प्रकार से जो वर्ल्ड इकोनामी जो वैश्विक अर्थव्यवस्था है उसमें भारत सरकार और भारत की अर्थव्यवस्था एक प्रकार से इंटीग्रेटेड हुई है। उससे जुड़ी है। और उसका पूरा लाभ भारत के अर्थव्यवस्था को बड़ा होने में विकसित होने में उसकी लगातार मदद हम लोगों को मिला है। आज के जीएसटी के माध्यम से सबसे बड़ा लाभार्थी राज्य अगर कोई है तो वह बिहार है।