भागलपुर में जानवर को बचाने के चक्कर में बाइक सवार दो युवक असंतुलित होकर हादसे का शिकार हो गए। घटना, पीरपैंती थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर के पास बीती रात हुई। हादसे में एक युवक की इलाज के दौरान मायागंज अस्पताल में बुधवार को मौत हो गई।
मृतक की पहचान रमजानीपुर निवासी महावीर पहाड़िया के बेटे बदला पहाड़िया (35) के तौर पर हुई है। मृतक बदला पहाड़िया पीरपैंती थाना क्षेत्र के कुंजबन्ना गांव स्थित अपने ससुराल आए हुए थे। वह ससुराल में ही कुछ दिनों से रह रहा था। उनके साथ चचेरे भाई उपेंद्र पहाड़िया भी रोजगार की तलाश में आया हुआ था।
दोनों चाहते थे कि कोई गाड़ी मालिक उन्हें चालक के तौर पर काम पर रखें। मंगलवार की शाम ससुराल में भोजन करने के बाद दोनों घर लौटने लगे। इसी दौरान लक्ष्मीपुर के पास अचानक मोटरसाइकिल के सामने (कुत्ता) जानवर आ गया। जिससे बाइक बेकाबू होकर सड़क पर पलट गई ।
मायागंज में इलाज के दौरान गई जान
बदला पहाड़िया ही बाइक को ड्राइव कर रहा था, जिसके कारण उनके मुंह और हाथ में गंभीर छोटी साथ में बैठे उपेंद्र को भी हल्की चोट आई थी। दोनों को तुरंत राजगीरों ने पीरपैंती रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर प्रारंभिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया था।
मायागंज में इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद से परिजनों का रोकर बुरा हाल है। मृतक के चचेरे भाई गोविंद पहाड़िया ने बताया कि ससुराल घूमने गया था। वापस लौटने के समय में बाइक के सामने कुत्ता आ गया। जिसके कारण बेकाबू होकर गिर गया था। जिस कारण मौत हो गई ।
