दरभंगा रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा मॉक ड्रिल, दो संदिग्ध घुसपैठिए 17 मिनट में धराए

दस्तक 7मीडिया ,दरभंगा /

दरभंगा रेलवे स्टेशन पर मंगलवार को सुरक्षा व्यवस्था को परखने के लिए व्यापक मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। अभ्यास के दौरान सूचना मिली कि स्टेशन परिसर में दो संदिग्ध घुसपैठिए दाखिल हुए हैं।

खबर मिलते ही कंट्रोल रूम, आरपीएफ, जीआरपी और स्थानीय जिला पुलिस की संयुक्त टीम हरकत में आ गई। स्टेशन के प्रवेश और निकास द्वार तत्काल सील कर दिए गए और सर्कुलेटिंग एरिया से लेकर प्लेटफार्म तक सघन जांच शुरू की गई।

सिर्फ 17 मिनट के भीतर कार्रवाई करते हुए एक घुसपैठिए को सर्कुलेटिंग एरिया से और दूसरे को प्लेटफार्म के फूट ओवर ब्रिज पर पकड़ लिया गया।

रेलवे डीएसपी, समस्तीपुर ने बताया कि यह मॉक ड्रिल यात्रियों की सुरक्षा को लेकर तैयारियों की परख के लिए की गई थी। उन्होंने यात्रियों से अपील की कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस व रेलवे सुरक्षा बल को दें।