बिरौल के नए थानाध्यक्ष ने अपराध और शराब माफिया पर नकेल कसने की बात कही
बिरौल के नए थानाध्यक्ष ने अपराध और शराब माफिया पर नकेल कसने की बात कही
बिरौल के नए थानाध्यक्ष ने अपराध और शराब माफिया पर नकेल कसने की बात कही
दस्तक7मिडिया, बिरौल दरभंगा।
बिरौल के नए पुनि सह थानाध्यक्ष, चंद्रमणि, ने मंगलवार को पत्रकारों से अपनी पहली मुलाकात में अपराध नियंत्रण और शराब माफिया के खिलाफ कड़ी कार्रवाई को अपनी पहली प्राथमिकता बताया।
उन्होंने कहा कि कानून-व्यवस्था को तोड़ने की कोशिश करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा, चाहे वह कोई भी हो। थानाध्यक्ष ने यह भी आश्वासन दिया कि थाने में आने वाले हर व्यक्ति की समस्याओं को सुना जाएगा और उसका जितना बन पायेगा समाधान किया जाएगा। उन्होंने क्षेत्र में शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए सभी का सहयोग मांगा। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि अवैध शराब की सप्लाई करने वाले गिरोहों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जाएगा और उन्हें खत्म करने के लिए हर संभव कदम उठाए जाएंगे। पुलिस पब्लिक रिलेशनशिप को प्रमुखता दी जाएगी और इसके लिए क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, जनप्रतिनिधियों के साथ संपर्क स्थापित किया जाएगा। विभाग द्वारा जारी दिये गए दिशा-निर्देश का शत-प्रतिशत अनुपालन किया जायेगा। इस दौरान क्षेत्र से आए कई गणमान्य लोगों ने थानाध्यक्ष चंद्रमणि और पुलिस निरीक्षक (पर्यवेक्षक ) अमृत लाल वर्मण का पाग,चादर से सम्मानित किया ।