लंबित कांडों के निष्पादन में तेजी लाने का निर्देश: वरीय पुलिस अधीक्षक ने की लहेरियासराय थाना की समीक्षा
लंबित कांडों के निष्पादन में तेजी लाने का निर्देश: वरीय पुलिस अधीक्षक ने की लहेरियासराय थाना की समीक्षा
लंबित कांडों के निष्पादन में तेजी लाने का निर्देश: वरीय पुलिस अधीक्षक ने की लहेरियासराय थाना की समीक्षा
दस्तक 7मीडिया ,दरभंगा /
वरीय पुलिस अधीक्षक, दरभंगा ने सोमवार को लहेरियासराय थाना में अनुसंधान बैठक कर लंबित मामलों की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में पु०नि० सह थानाध्यक्ष, पर्यवेक्षी पदाधिकारी समेत सभी अनुसंधानकर्ता उपस्थित रहे।
समीक्षा के दौरान एसएसपी ने लंबित कांडों के त्वरित निष्पादन के लिए विशेष दिशा-निर्देश दिए। माननीय न्यायालय से वारंट/कुर्की प्राप्त कर वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया।
थाना निरीक्षण के क्रम में जमानतीय पंजी, अजमानतीय पंजी, कांड दैनिकी पंजी, आगंतुक पंजी, पासपोर्ट पंजी, आरटीआई पंजी, महिला हेल्प डेस्क, लोक शिकायत पंजी, केस डायरी, वारंट/इश्तिहार/कुर्की पंजी आदि का अवलोकन किया गया। इस दौरान लापरवाही बरतने पर पु०अ०नि० अमित कुमार एवं पु०अ०नि० पीयूष कुमार को चेतावनी दी गई।
बैठक में दिए गए प्रमुख निर्देश
वारंट, इश्तहार एवं कुर्की की कार्रवाई में तेजी लाने का आदेश। सभी वारंटियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने का निर्देश।
सभी पंजियों को अद्यतन रखने पर जोर, अनुसंधान में गुणवत्ता एवं समयबद्धता सुनिश्चित करने का आदेश।90 दिनों से अधिक लंबित कांडों को प्राथमिकता से निष्पादित करने का निर्देश।शराब माफियाओं के क्रय-विक्रय पर रोक लगाने के लिए सघन कार्रवाई।थाना क्षेत्र में गश्ती तेज करने का आदेश।
एसएसपी ने स्पष्ट किया कि लंबित मामलों में ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सभी अनुसंधानकर्ताओं को जिम्मेदारी के साथ गुणवत्तापूर्ण कार्य करने होंगे।