बिरौल थाना को मिले 16 वें नये
पुनि सह थानाध्यक्ष चंद्रमणि कुमार,
क्षेत्र में अपराध नियंत्रण और शांति व्यवस्था को बनाए रखने में लोगों को है उनसे उम्मीद

दस्तक7मिडिया, बिरौल, दरभंगा।

बिरौल थाने में सोमवार देर शाम नए थानाध्यक्ष चंद्रमणि कुमार ने अपना पदभार ग्रहण कर लिया है। इस दौरान थाने में मौजूद अन्य पुलिस पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया।
पदभार ग्रहण करने के बाद थानाध्यक्ष चंद्रमणि कुमार ने तत्काल एक बैठक बुलाई, जिसमें उन्होंने सभी पुलिस पदाधिकारियों से क्षेत्र के बारे में विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने कानून-व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए सभी को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।
चंद्रमणि कुमार के पदभार संभालने से स्थानीय लोगों और पुलिसकर्मियों में भी नई ऊर्जा का संचार हुआ है। उनसे उम्मीद की जा रही है कि वे बिरौल क्षेत्र में अपराध नियंत्रण और शांति व्यवस्था को बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।