दरभंगा में 160 अभ्यर्थियों को मिला नियुक्ति पत्र,

अनुकंपा आधार पर विद्यालय लिपिक एवं परिचारी पदों पर हुई नियुक्ति

दस्तक 7मीडिया ,दरभंगा /

दरभंगा जिले में अनुकंपा के आधार पर 160 चयनित अभ्यर्थियों को आज नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया। इनमें 150 अभ्यर्थियों को विद्यालय लिपिक तथा 10 अभ्यर्थियों को विद्यालय परिचारी पद पर नियुक्त किया गया है।

समाहरणालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के मंत्री सह नगर विधायक  संजय सरावगी, बेनीपुर विधायक  विनय कुमार चौधरी, केवटी विधायक मुरारी मोहन झा, महापौर  अंजुम आरा, उप महापौर  नाजिया हसन तथा जिलाधिकारी  कौशल कुमार ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

जिलाधिकारी कौशल कुमार ने नव-नियुक्त अभ्यर्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि सरकारी सेवा का यह आरंभ आपके लिए हर्ष का अवसर है। उन्होंने सभी से पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी और अनुशासन के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने का आग्रह किया।

मंत्री  संजय सरावगी ने कहा कि अनुकंपा पर की गई नियुक्ति दिवंगत कर्मचारियों के परिवारों के लिए नई आशा और सहारा है। उन्होंने नए कर्मियों से सेवा भाव के साथ शिक्षा व्यवस्था में योगदान देने की अपील की।

बेनीपुर विधायक  विनय कुमार चौधरी ने इस पूरी प्रक्रिया को “मानवता से जुड़ा कदम” बताते हुए शिक्षा विभाग को पारदर्शिता बनाए रखने के लिए धन्यवाद दिया। वहीं केवटी विधायक  मुरारी मोहन झा ने नव-नियुक्त कर्मियों को बच्चों के उज्ज्वल भविष्य निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में जिला शिक्षा पदाधिकारी कृष्णानंद सदा, अपर समाहर्ता आपदा प्रबंधन सलीम अख्तर, डीपीओ (माध्यमिक) नवीन कुमार पदाधिकारी समेत कई पदाधिकारी उपस्थित थे।