12 सितम्बर को दरभंगा में होगा जॉब कैम्प, 100 पदों पर सीधी बहाली

दस्तक 7मीडिया ,दरभंगा 

श्रम संसाधन विभाग, बिहार सरकार के तत्वावधान में अवर प्रादेशिक नियोजनालय, दरभंगा द्वारा आगामी 12 सितम्बर 2025 (शुक्रवार) को संयुक्त श्रम भवन, लहेरियासराय (रामनगर आईटीआई के निकट) में जॉब कैम्प का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम UTKARSH Small Finance Bank के सहयोग से पूर्वाह्न 11 बजे से अपराह्न 3 बजे तक चलेगा।

सहायक निदेशक (नियोजन) ने बताया कि कैम्प में TCO के 100 पदों पर साक्षात्कार लिए जाएंगे। इसके लिए अभ्यर्थियों की आयु सीमा 18 से 32 वर्ष तय की गई है। न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 12वीं उत्तीर्ण या स्नातक अनिवार्य है।

नियोजक द्वारा चयनित उम्मीदवारों को ₹10,476/- से ₹16,113/- (CTC, Fresher) वेतन, मुफ्त आवास, प्रोत्साहन राशि एवं प्रतिमाह फ्यूल खर्च दिया जाएगा। चयनित अभ्यर्थियों को उत्तर बिहार के सभी जिलों में नियुक्ति मिलेगी। अभ्यर्थियों के पास दो पहिया वाहन एवं वैध ड्राइविंग लाइसेंस होना अनिवार्य है।

उप निदेशक, जन-सम्पर्क सत्येन्द्र प्रसाद ने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थियों को जॉब कैम्प में शामिल होने के लिए नियोजनालय निबंधन आवश्यक है। पंजीकरण हेतु अभ्यर्थी भारत सरकार के NCS Portal (www.ncs.gov.in) पर ऑनलाइन या नियोजनालय में जाकर निबंधन करा सकते हैं।

अभ्यर्थी जॉब कैम्प में भाग लेने के लिए अपना बायोडाटा, सभी शैक्षणिक प्रमाणपत्र, 05 पासपोर्ट साइज फोटो, आधार कार्ड, पैन कार्ड, बैंक पासबुक एवं प्रमाणपत्रों की छाया प्रति साथ लाएं।

यह जॉब कैम्प पूर्णतः निःशुल्क है।