सिविल कोर्ट दरभंगा के प्रांगण में शनिवार को जी प्लस पांच कोर्ट भवन निर्माण के लिए भूमि पूजन और शिलान्यास पटना उच्च न्यायालय का न्यायमूर्ति सह दरभंगा न्याय मंडल का निरीक्षी न्यायाधीश संदीप कुमार और न्यायमूर्ति अरुण कुमार झा एवं न्यायमूर्ति चन्द्रशेखर झा ने संयुक्त रूप से किया।
मिथिला के परिधान में पीत बस्त्र व पाग पहनकर मंत्रोच्चार के साथ भूमि पूजन तीन न्यायमूर्ति द्वारा किये जाने के वक्त जिला पदाधिकारी राजीव रोशन समेत सभी न्यायिक पदाधिकारी, न्याय अतिथियों के प्रतिनिधि, अधिवक्ताओं ने हर्षोल्लास के साथ शामिल रहे।
