हाजीपुर एक संवाददाता/

वैशाली पुलिस को ताबड़तोड़ बड़ी सफलता मिल रही हें।एसपी रविरंजन कुमार के बेहतर पुलिसिंग का नतीजा हें कि पुलिस एक से बढ़कर एक उपलब्धि कर रही हें। सराय थाना की पुलिस ने टोल प्लाजा के निकट से शराब से भरी दो स्विफ्ट डीजाइर कार को पकड़ा हें वहीं एक कंटेनर को भी जब्त किया हें। कंटेनर में मेकडौल शराब कंपनी का ढक्कन लोड हें। पुलिस ने दो शातिर को भी गिरफ्तार किया हें जिससे पूछताछ जारी हें।
हाजीपुर में भी लगातार हो रहे वर्षा के बीच पुलिस अपराधियों पर नकेल कसने के लिये कारवाई में जुटी हुई है। 24 घण्टे के अंदर वैशाली जिला में कुल 14 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है।

शराब मामले में-10 ,हत्या कांड में-1,अपहरण कांड में-3, वारंट ओर कुर्की का निष्पादन संख्या-15, देशी शराब 143 लीटर, विदेशी शराब 279 लीटर ,वाहन चेकिंग के दौरान एक लाख 12 हजार का चालान काटा गया है। साथ ही 2 मोबाइल,दो कार, एक टेम्पू ओर एक वाइक भी जब्त किया गया है।