दरभंगा

पूर्णिया जिला पुलिस को बड़ी सफलता मिली हें। पुलिस ने करीब साढ़े तीन करोड़ का सोना सहित एक तस्कर को गिरफ्तार किया हें। गिरफ्तार तस्कर महाराष्ट्र राज्य के शोलापुर जिले का रहने वाला हें।
दरअसल एक कूरियर बॉय अपने पेट के हिस्से में सोने का बिस्किट बांधकर सिलीगुड़ी से पटना की और आ रहा था। दालकोला चेक पोस्ट पर बस खड़ी हुई। बायसी पुलिस उस बस के अंदर घुसकर चेकिंग कर रहा था इसी बीच एक लड़के पर शक हुआ।बस सीट से उठाकर उसकी तालाशी ली तो उसके पेट में लपटा हुआ कुछ मोटा सा कड़ा सा महसूस हुआ। पुलिस ने जब उसे निकाला तो उसमें सोने का बिस्किट भरा हुआ पाया। वह सोना वजन करने पर पांच किलो 840ग्राम हुआ जिसकी कीमत करीब साढ़े तीन करोड़ रुपये आंकी जा रही हें। पेट में इस सोने को बेल्ट की तरह लपटा हुआ था। पूर्णियां एसपी आमिर जावेद ने इसकी पुष्टि करते हुये कहा कि गिरफ्तार युवक सोमनाथ से पुलिस पूछताछ कर रही हें। सोमनाथ कह रहा हें कि वह कूरियर बॉय हें। जब्कि वह कूरियर बॉय नहीं बल्कि तस्कर लग रहा हें। उन्होंने कहा कि इस बिंदु पर सख्ती से पूछताछ की जा रही हें। उन्होंने कहा कि यह मामला किसी बड़े गिरोह के कारोबार से जुड़ा लगता हें।­