भाकपा माले ने डीएम ऑफिस के सामने शुरू किया अनिश्चितकालीन धरना

बैद्यनाथ यादव बोले-लूट के खिलाफ आंदोलन और तेज़ होगा

दस्तक 7 मीडिया दरभंगा /

भाकपा माले ने दरभंगा के लहेरियासराय पोलो मैदान में डीएम ऑफिस के सामने अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया है। पार्टी का कहना है कि गरीबों और भूमिहीनों के हक की अनदेखी हो रही है और योजनाओं में लूट मची है।धरने की मुख्य माँगें ये हैं:मनोर भोराम पंचायत भवन निर्माण में गड़बड़ी की जांच हो। अम्बा माले नगर में बसे भूमिहीन लोगों को ज़मीन का पर्चा दिया जाए।
जिनके पास पर्चा है,उन्हें ज़मीन पर कब्जा भी दिलाया जाए। कमलाबाड़ी की सीलिंग की ज़मीन की खरीद-बिक्री रोकी जाए और गरीबों को पर्चा मिले।
बिना पुनर्वास के गरीबों को उजाड़ा न जाए। मनरेगा में हो रही लूट पर रोक लगे।
धरने का नेतृत्व भाकपा माले के बिरौल एरिया सचिव बैद्यनाथ यादव,लालो पासवान,ललित पासवान,राधे साह,डोमू राम और शीतल पासवान कर रहे हैं। सभा में बोलते हुए राज्य कमिटी के सदस्य अभिषेक कुमार ने कहा कि सरकार में अफसरशाही बढ़ गई है और गरीबों की आवाज दबाई जा रही है। उन्होंने कहा कि बिरौल और कुशेश्वरस्थान के गरीबों को न्याय नहीं मिल रहा है।बैद्यनाथ यादव ने कहा कि अफसर और जनप्रतिनिधियों की मिलीभगत से योजनाओं में खुलकर लूट हो रही है। मनोर भोराम पंचायत में तो बिना काम के ही पैसे निकाल लिए गए हैं। सभा को लालो पासवान,ललित पासवान और जानकी देवी ने भी संबोधित किया और आंदोलन को और तेज करने की बात कही।