वरिष्ठ पत्रकार संघर्षण ठाकुर को दी गई श्रद्धांजलि उतर बिहार को सुखाग्रस्त क्षेत्र घोषित करे सरकार-धीरेन्द्र
वरिष्ठ पत्रकार संघर्षण ठाकुर को दी गई श्रद्धांजलि उतर बिहार को सुखाग्रस्त क्षेत्र घोषित करे सरकार-धीरेन्द्र
वरिष्ठ पत्रकार संघर्षण ठाकुर को दी गई श्रद्धांजलि
उतर बिहार को सुखाग्रस्त क्षेत्र घोषित करे सरकार-धीरेन्द्र
दस्तक 7 मीडिया दरभंगा /
भाकपा माले दरभंगा जिला कमिटी की एक दिवसीय बैठक जिला कार्यालय पंडासराय में जिला सचिव बैद्यनाथ यादव की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक की शुरुआत हायाघाट के पूर्व विधायक हरिनंदन यादव,टेलीग्राफ के वरिष्ठ पत्रकार संघर्षण ठाकुर सहित अन्य को श्रद्धांजलि देकर की गई।
बैठक को संबोधित करते हुए भाकपा माले पोलित ब्यूरो सदस्य धीरेन्द्र झा ने कहा कि बहुत दुख की बात है कि टेलीग्राफ के संपादक संकर्षण ठाकुर का निधन होना। संकर्षण ठाकुर का कार्य बिहार काश्मीर और भारत के लोकतांत्रिक भविष्य को समझने के लिए एक अनमोल दस्तावेज है। उन्होंने सत्ता के दबावों और प्रलोभनों से परे रहकर पत्रकारिता को एक सामाजिक दायित्व की तरह निभाया। संकर्षण ठाकुर उन गिने चुने पत्रकारों में से थे जो सच बोलने का जोखिम उठाते रहे। आगे श्री झा ने कहा कि आज पूरा उत्तर बिहार सुखा की चपेट में है किसान से लेकर आम आवाम तक पूरा परेशान है। सरकार को उत्तर बिहार को सुखाग्रस्त क्षेत्र घोषित कर मुआवजा का प्रबंध करना चाहिए। आगे श्री झा ने कहा कि एस आई आर के खिलाफ निकले वोटर अधिकार यात्रा में उमरी लोगों की भीड़ ने यह बता दिया कि अब एन डी ए की सरकार जा रही है। एन डी ए सरकार के खिलाफ व्यापक आक्रोश है। उन्होंने कहा कि गांव-गांव में वोटर को सचेत करके जिनका नाम कट गया है या छूट गया है उन सभी का नाम जुड़वाने का अभियान भाकपा माले चलाएगी। वही जिला सचिव बैद्यनाथ यादव ने आज पूरा बिहार की महिला माइक्रो फाइनेंस के कर्ज तले दब रही है। जगह जगह आत्महत्या की खबर आ रही है। जिसको लेकर महिलाओं में काफी आक्रोश है। उन्होंने कहा कि भाकपा माले-ऐपवा-खेगरामस की ओर से कर्जमुक्ति आंदोलन चलाया जाएगा। बैठक में अभिषेक कुमार,शनिचरी देवी,आर के सहनी,अशोक पासवान,नंदलाल ठाकुर,विनोद सिंह,पप्पू पासवान,साधना शर्मा,कामेश्वर पासवान,प्रवीण यादव,हरि पासवान,विश्वनाथ पासवान,राम विलास मंडल,गंगा मंडल,सुरेंद्र पासवान,उमेश साह,देवेंद्र कुमार,भोला पासवान,मनोज यादव,बैद्यनाथ यादव,धर्मेश यादव,पप्पू पासवान,अवधेश सिंह सहित दर्जनों लोग बैठक में शामिल थे।