दरभंगा में कृष्ण कुमार मंडल अपहरण और हत्या के मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार, बर्थडे मनाने मुम्बई से बिरौल आने की पुलिस को थी सूचना

दस्तक7मिडिया, बिरौल, दरभंगा।
दरभंगा जिले के बिरौल थाना क्षेत्र में 24 दिन पूर्व हुए कृष्ण कुमार मंडल के अपहरण और हत्या के सनसनीखेज मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। एसडीपीओ प्रभाकर तिवारी के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने मुंबई से बिरौल आए एक और अभियुक्त सौरभ को गिरफ्तार कर लिया है।
यह गिरफ्तारी तब हुई जब एसडीपीओ प्रभाकर तिवारी को गुप्त सूचना मिली कि आरोपी सौरभ अपने मित्र के जन्मदिन मनाने के लिए मुंबई से बिरौल आया है और अब दिल्ली वापस जाने की फिराक में है। इसी सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए एसडीपीओ के नेतृत्व में पुलिस टीम ने बिरौल में छापेमारी कर उसे धर दबोचा।
यह मामला 14 अगस्त का है, जब खानपुर निवासी कृष्ण कुमार मंडल अपने घर से कोचिंग जाने के लिए निकले थे, जिसके बाद उनका अपहरण कर लिया गया और फिर उनकी हत्या कर दी गई थी। इस जघन्य अपराध ने पूरे इलाके में दहशत फैला दी थी।
पुलिस अब इस मामले में फरार चल रहे दो अन्य अभियुक्तों आदर्श और बलराम की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।